< Back
नई दिल्ली
संसद के पास एक व्यक्ति किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली

Delhi News: संसद के पास एक व्यक्ति किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Gurjeet Kaur
|
25 Dec 2024 4:13 PM IST

Delhi News : संसद भवन के नजदीक रेल भवन के पास गोल चक्कर पर बुधवार को 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम जितेंद्र है। वह उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है और 90% तक जल गया है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, घटना के बारे में दोपहर करीब 3.30 बजे फोन आया था। सूचना मिलते ही एक दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां तैनात सुरक्षाकर्मी व्यक्ति को बचाने के लिए दौड़ पड़े थे।

डीसीपी (नई दिल्ली) देवेश महला ने कहा कि, "व्यक्ति ने रेल भवन गोल चक्कर पर खुद को जलाने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया।

डीसीपी ने कहा कि अब तक उन्हें संदेह है कि व्यक्ति अपने किसी निजी दुश्मनी को लेकर परेशान था। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति दोपहर करीब 1 बजे शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसकी जेब से 15 रुपये का जनरल टिकट मिला है।

"युवक के पास से कुछ कागजात मिले हैं। महला ने कहा, "पता चला कि बागपत में उसके खिलाफ तीन मामले चल रहे हैं और उसने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है, जिसकी वजह से वह परेशान था।" राम मनोहर लोहिया अस्पताल में व्यक्ति को भर्ती किया गया है। सूत्रों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है।

Similar Posts