< Back
नई दिल्ली
दिवाली के अगले दिन बढ़ गई एलपीजी सिलेंडर की कीमत

LPG सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली

LPG सिलेंडर के दाम: दिवाली के अगले दिन बढ़ गई एलपीजी सिलेंडर की कीमत

Gurjeet Kaur
|
1 Nov 2024 7:52 AM IST

LPG Cylinder Prices : नई दिल्ली। दिवाली के अगले दिन LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आयल कंपनी द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार एलपीजी सिलेंडर में 62 रुपए की बढ़ौतरी की गई है।

बता दें कि, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ौतरी की गई है। 19 KG का कमर्शियल सिलेंडर 62 रुपए महंगा हुआ है। जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार चौथे महीने बढ़ौतरी हुई है। प्रमुख महानगरों की बात की जाए तो गैस सिलेंडर के दाम में 150 रुपए से अधिक की औसत वृद्धि हुई है। जहां एक ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं वहीं घरेलु गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ौतरी नहीं हुई है।

दिवाली के अगले ही दिन आयल कंपनी ने बड़ा झटका दिया है। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ौतरी की गई है। राहत की बात यह है कि, आयल कंपनियों ने 14 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ौतरी नहीं की है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत 1 नवंबर से लागू होंगी।

5 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़े :

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत आज (1 नवंबर) से 1,802 रुपये हो गई है। 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में भी 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बड़े शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम :

19KG सिलेंडर: दिल्ली में नई कीमत 1802 रुपए

19KG सिलेंडर: कोलकाता-नया दाम 1911 रुपए

19KG सिलेंडर: मुंबई में नई कीमत 1754 रुपए

19KG सिलेंडर: चेन्नई में नई कीमत 1964 रुपए

Similar Posts