< Back
नई दिल्ली
भारतीय नौसेना ने श्रीलंका के साथ मिलकर जब्त किया 500 किलो क्रिस्टल मेथ

भारतीय नौसेना ने श्रीलंका के साथ मिलकर जब्त किया 500 किलो क्रिस्टल मेथ

नई दिल्ली

Crystal Meth: भारतीय नौसेना ने श्रीलंका के साथ मिलकर जब्त किया 500 किलो क्रिस्टल मेथ

Gurjeet Kaur
|
29 Nov 2024 11:32 AM IST

Crystal Meth : नई दिल्ली। भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना ने एक संयुक्त अभियान में अरब सागर में दो नावों से लगभग 500 किलोग्राम मादक पदार्थ (क्रिस्टल मेथ) जब्त किया। जानकारी मिली है कि, दोनों नावों, चालक दल और जब्त मादक पदार्थों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों को सौंप दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना को अरब सागर में ड्रग की बड़ी खेप इधर से उधर किये जाने का इनपुट मिला था। इसी इनपुट के आधार पर भारतीय नौसेना और श्रीलंका की सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रग की बड़ी खेप जब्त की है। भारतीय नौसेना ने लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट और रिमोटली कंट्रोल एयरक्राफ्ट को तस्करों को खोजने के लिए भेजा था।

इसके पहले भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने अंडमान जलक्षेत्र में एक मछली पकड़ने वाली नाव से लगभग पांच टन ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की थी। अंडमान और निकोबार के डीजीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने कहा था कि, पुलिस मरीन फोर्स के अधिकारियों को नाव से और भी कई आपत्तिजनक चीजें मिली। इस नाव की डेस्टिनेशन दक्षिण पूर्व एशिया था और इसका ओरिजन म्यांमार था।

Similar Posts