< Back
नई दिल्ली
Kirana Hills Attack

Kirana Hills Attack 

नई दिल्ली

Kirana Hills Attack: किराना हिल्स हमले की खबरों पर भारत का जवाब - 'पाकिस्तान की परमाणु फैसिलिटी की जानकारी देने के लिए धन्यवाद

Gurjeet Kaur
|
12 May 2025 3:48 PM IST

Kirana Hills Attack : नई दिल्ली। ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर भारतीय रक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में सेना के तीनों अधिकारियों ने कई अहम मसलों पर बात की। जब उनसे पाकिस्तान के किराना हिल्स पर भारत द्वारा किए गए हमले के बारे में पूछा गया तो एयर मार्शल एसके भारती ने अलग अंदाज में जवाब दिया।

पाकिस्तान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर भारत के हमले पर उठे सवाल के जवाब में एयर मार्शल एसके भारती ने कहा, 'किराना हिल्स में पाकिस्तान की परमाणु फैसिलिटी है। हमें यह बताने के लिए धन्यवाद।' एयर मार्शल एसके भारती के जवाब का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल है। एयर मार्शल एसके भारती ने यह भी स्पष्ट किया कि, भारत ने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया है।

दरसअल, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है कि भारत ने पाकिस्तान के किराना हिल्स पर हमला किया है, जो सरगोधा एयर बेस के करीब है और संभवतः "परमाणु हथियारों का भंडारण करता है"। पाकिस्तान में हाल ही में आए भूकंपों को "परमाणु भंडारण स्थल पर हमले" से जोड़ा गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते पर पहुंचने और भारत द्वारा सरगोधा एयर बेस पर हमले की पुष्टि के बाद ये दावे और तेज हो गए। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इस बारे में भी साजिश की थ्योरी चलाई कि कैसे अमेरिका और मिस्र के विमानों को पाकिस्तान में उड़ान रडार पर देखा गया, ताकि परमाणु रिसाव का परीक्षण किया जा सके या उन्हें रोका जा सके।

Similar Posts