< Back
नई दिल्ली
Heavy rain in Delhi

Heavy rain in Delhi 

नई दिल्ली

दिल्ली में भारी बारिश: नजफगढ़ में मकान ढहने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत

Gurjeet Kaur
|
2 May 2025 9:22 AM IST

Heavy rain in Delhi : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बाद दिल्ली के नजफगढ़ में एक मकान ढहने से तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि, "हमें सुबह 5.25 बजे नजफगढ़ के खरकरी नहर गांव में मकान ढहने की सूचना मिली। हमने मौके पर कई टीमें तैनात कीं और मलबे से चार लोगों को बचाया गया।" उन्होंने बताया कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति को इस घटना में मामूली चोटें आईं हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब राजधानी में तेज तूफान आया है। भारी बारिश और तूफान के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं और बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है।

दिल्ली-एनसीआर में क्या है स्थिति?

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो पहले जारी किए गए रेड अलर्ट से कम है। तस्वीरों में पेड़ उखड़ते हुए और शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव दिखाई दे रहा है। इससे यातायात धीमा हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने के लिए एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि तूफान के कारण परिचालन प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए गंभीर अलर्ट जारी किया है, जिसमें पूरे क्षेत्र में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और संभावित नुकसान की चेतावनी दी गई है। लोगों से घर के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया गया है।

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया, "आज बेमौसम रिकॉर्ड बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर कुछ मात्रा में पानी रुका हुआ है। सुबह 5:30 बजे से ही मैं कई जगहों पर गया और स्थिति का जायजा लिया। मिंटो ब्रिज जाकर देखा तो चारों पंप काम कर रहे थे और ऑपरेटर भी अलर्ट था। एक पाइप फट गई थी, जिसे मैंने ठीक करने को कहा है। मानसून को देखते हुए PWD, MCD, DJB, NDMC, IFC द्वारा नालों की सफाई लगातार की जा रही है।"

Similar Posts