< Back
नई दिल्ली
ECI ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप, कहा - राष्ट्रीय पार्टी हैं सही तरह से मेहनत करें

ECI ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप

नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने चेताया: ECI ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप, कहा - राष्ट्रीय पार्टी हैं सही तरह से मेहनत करें

Gurjeet Kaur
|
29 Oct 2024 8:01 PM IST

नई दिल्ली। हरियाणा चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता के बारे में कांग्रेस के आरोपों को चुनाव आयोग (ECI) ने निराधार, गलत और तथ्यहीन बताते हुए खारिज कर दिया है। आयोग ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव दर चुनाव निराधार आरोप लगाने से बचने के लिए पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि, आप एक राष्ट्रीय पार्टी हैं सही तरह से मेहनत करें। गैर-जिम्मेदाराना आरोप से अशांति और अराजकता हो सकती है।

ईसीआई ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब 1600 पन्नों के एक पत्र के माध्यम से दिया है। पत्र में कांग्रेस को ‘सामान्य’ संदेह फैलाने के लिए आड़े हाथों लिया और कांग्रेस से इस तरह की प्रवृत्ति को रोकने के लिए दृढ़ और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस से आग्रह किया कि मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाने से सार्वजनिक अशांति और अराजकता पैदा हो सकती है। पिछले एक साल में 5 विशिष्ट मामलों का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग ने लंबे समय से अनुभव रखने वाली राष्ट्रीय पार्टी से उचित परिश्रम करने और बिना किसी सबूत के चुनावी संचालन पर आदतन हमले करने से बचने के लिए कहा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस का कहना था कि, कई जगह ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज थी जो कि, बेहद अजीब है। इसके अलावा कुछ अधिकारी मतगणना में भी देरी कर रहे थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तो यहां तक कह दिया था कि, अगर गड़बड़ी न हुई होती तो कांग्रेस 12 से 15 सीट और जीत सकती थी।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। भाजपा ने 48 सीटें जीतकर सरकार बना ली जबकि कोंग्रेस 37 सीट जीत गई थी। इनेलो ने यहां दो सीट जीती थी।

Similar Posts