नई दिल्ली
दिल्ली हाइकोर्ट न्यायाधीश यशवंत वर्मा का तबादला, सरकारी बंगले में मिले थे करोड़ों रुपए कैश
नई दिल्ली

Judge Yashwant Verma Cash Scandal: दिल्ली हाइकोर्ट न्यायाधीश यशवंत वर्मा का तबादला, सरकारी बंगले में मिले थे करोड़ों रुपए कैश

Gurjeet Kaur
|
21 March 2025 8:15 AM IST

दिल्ली हाइकोर्ट के जज यशवंत वर्मा (Delhi High Court Judge Yashwant Verma) का ट्रांसफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इनके सरकारी बंगले से भारी मात्रा में कैश मिला था। इसके बाद कोलेजियम ने यशवंत वर्मा का ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है।

पूरा मामला एक हफ्ते पहले शुरू हुआ। होली की छुट्टियों के दौरान सरकारी बंगले में आग लग गई थी। जब फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुंची तो सरकारी बंगले में करोड़ों रुपए कैश मिला। इसे एक गंभीर मामला माना जा रहा है। बहरहाल, कोलेजियम ने जज यशवंत वर्मा के तबादले के बारे में ही निर्णय लिया है।

कोलेजियम के सदस्य सिर्फ ट्रांसफर को लेकर एकमत नहीं थे। इनहॉउस सीबीआई इंक्वायरी की बात भी कही गई थी। हालांकि अब तक इंक्वायरी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल ट्रांसफर की सिफारिश ही की गई है। जल्द ही ट्रांसफर के आदेश सामने आ सकते हैं।

जिस समय सरकारी आवास में आग लगी जज शहर में मौजूद नहीं थे। उनके परिजनों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया था। आग बुझाने पहुंची टीम को एक कमरे में भारी मात्रा में कैश मिला। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जब बात चीफ जस्टिस संजीव खन्ना तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत कोलेजियम बैठक बुलाई।

इसके बाद कोलेजियम ने निर्णय लिया कि, 2021 में इलाहबाद हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट आये जज को वापस इलाहबाद हाई कोर्ट भेजा गया। कोलेजियम के कुछ सदस्य मात्र ट्रांसफर से संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि, इस तरह से न्यायपालिका की छवि धूमिल हो सकती है। इन हाउस इंक्वायरी के बाद यदि जज यशवंत वर्मा दोषी पाए जाते हैं तो उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए। बहरहाल इस मामले में आगे कॉलेजियम क्या कदम उठाता है यह देखने लायक होगा।

Similar Posts