< Back
नई दिल्ली
Arvind Kejriwal

 Arvind Kejriwal

नई दिल्ली

Arvind Kejriwal Bungalow: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के बंगले की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश

Gurjeet Kaur
|
15 Feb 2025 10:29 AM IST

Former CM Arvind Kejriwal Bungalow : नई दिल्ली। सरकार गिरने, अपनी सीट हार जाने के बाद अब पार्टी को जिंदा रखने के आलावा अरविंद केजरीवाल के सामने अब एक और चुनौती है। यह चुनौती है 'शीशमहल'। दिल्ली चुनाव के समय शीशमहल हॉट टॉपिक में से एक था। अब जब सत्ता भाजपा के हाथ लग गई है तो इस मामले में जांच तेज हो गई है। सीवीसी द्वारा शीशमहल मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शराब घोटाले के बाद शीशमहल में भ्रष्टाचार का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगा दूसरा सबसे बड़ा आरोप है।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सतर्कता आयोग ने 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच का आदेश दिया है। इसके बाद सीपीडब्ल्यूडी ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक सीएम निवास पर एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी से उन आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है, जिनमें कहा गया है कि '40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में फैली एक भव्य हवेली के निर्माण के लिए भवन मानदंडों को लागू किया गया था।

इस मामले की शिकायत विजेंद्र गुप्ता द्वारा पिछले साल की गई थी। शीशमहल को लेकर विजेंद्र गुप्ता ने 14 अक्टूबर 2024 को केंद्रीय सतर्कता आयोग को शिकायत की थी। इस शिकायत पर अब जांच शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल के लिए यह खतरे की घंटी है।

विजेंद्र गुप्ता का आरोप है कि, राजपुर रोड पर प्लॉट 45 और 47 पर दो बंगलों को जोड़कर, सरकारी संपत्ति को ध्वस्त कर नया आवास बनाया गया। यह ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया अनुपात का उल्लंघन था। 13 फरवरी को सीवीसी ने इस मामले में CPWD के सीवीओ को विस्तृत जांच के आदेश हैं।

Similar Posts