< Back
नई दिल्ली
AAP की दूसरी लिस्ट जारी, अवध ओझा पटपड़गंज और मनीष सिसोदिया जंगपुरा से लड़ेंगे चुनाव

AAP की तीसरी लिस्ट जारी

नई दिल्ली

Delhi Election: AAP की दूसरी लिस्ट जारी, अवध ओझा पटपड़गंज और मनीष सिसोदिया जंगपुरा से लड़ेंगे चुनाव

Gurjeet Kaur
|
9 Dec 2024 12:52 PM IST

Delhi Election AAP Candidates List : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से और अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।

अवध ओझा ने कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि, मनीष सिसोदिया इस समय पटपड़गंज से विधायक हैं। उनकी सीट से 'आप' ने अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया है।

इन नेताओं के टिकट कटे :

जानकारी के अनुसार दिलीप पांडे और मुस्‍तफा बाद से हाजी यूनिस का टिकट कट गया है। दिलीप पांडे को टिकट न दिए जाने से उनके समर्थक नाराज हैं। वहीं मुस्‍तफा बाद से हाजी यूनिस की जगह आम आदमी पार्टी ने अहमद खान को मैदान में उतारा है। इसके अलावा बिजवासन से मौजूदा MLA भूपिंदर सिंह जून का टिकट कट गया है। उनकी जगह आजम आदमी पार्टी ने सुरेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है।

आम आदमी पार्टी ने 2025 के दिल्ली चुनाव के लिए पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। पहली सूची में पूर्व भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी के साथ-साथ हाल ही में आप में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी जुबैर अहमद, वीर धींगान और सुमेश शौकीन का भी नाम शामिल था।




Similar Posts