< Back
नई दिल्ली
केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, भाजपा और दिल्ली पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप
नई दिल्ली

Delhi Election 2025: केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, भाजपा और दिल्ली पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप

Gurjeet Kaur
|
2 Feb 2025 10:19 AM IST

Delhi Election 2025 : नई दिल्ली। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर दावा किया है कि नई दिल्ली विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया और परेशान किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में भाजपा के साथ - साथ दिल्ली पुलिस पर भी यही आरोप लगाए हैं।

पत्र उन्होंने लिखा, "मैं चुनाव के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस द्वारा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हमारे जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों को दी जा रही धमकी और उत्पीड़न पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए पत्र लिख रहा हूँ। कल, हमारे वरिष्ठ स्वयंसेवक चेतन (प्रिंसेस पार्क पार्ट-2 के निवासी) को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएसएस, 2023 की धारा 126 के तहत निराधार और काल्पनिक आधार पर मामला दर्ज किया गया। उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि ऐसा कोई मामला नहीं है। पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके साथ इतना बुरा व्यवहार किया गया कि वे बेहोश हो गए और बाद में उन्हें हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। बाद में, काफी संघर्ष के बाद, उन्हें संबंधित रिटर्न ऑफिसर/एसडीएम के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई, जिस मामले में उन्हें बेशर्मी से फंसाया गया था।"

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रिठाला से आप विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की जानकारी सामने आई थी। बताया जा रहा था कि, महेंद्र गोयल हमले के बाद बेहोश हो गए थे। हमला कैसे हुआ, किसने किया इसे लेकर किसी के द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अरविंद केजरीवाल ने इस हमले की निंदा की है।

Similar Posts