< Back
नई दिल्ली
छठ पूजा पर दिल्ली की हवा - पानी में जहर, बीजेपी बोली - AAP चाहती है भारत के लोग छठ पूजा न करे

छठ पूजा पर दिल्ली की हवा - पानी में जहर, बीजेपी बोली - AAP चाहती है भारत के लोग छठ पूजा न करे

नई दिल्ली

Chhath Puja: छठ पूजा पर दिल्ली की हवा - पानी में जहर, बीजेपी बोली - AAP चाहती है भारत के लोग छठ पूजा न करे

Gurjeet Kaur
|
7 Nov 2024 9:54 AM IST

Chhath Puja : दिल्ली। देश भर में छठ पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है लेकिन दिल्ली की जनता को एक अलग ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में यमुना नदी में लोगों को छठ पर्व मनाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी इस प्रतिबंध पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। बीजेपी ने इस मामले पर कहा कि, 'AAP चाहती है भारत के लोग छठ पूजा न करे।'

गुरुवार को दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दिया, क्योंकि नदी में प्रदूषण का स्तर अभी भी उच्च है। सामने आई तस्वीरों में इलाके में धुंध की परत भी दिखाई दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यहां वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।

इधर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, "आप सबसे बड़ी हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी पार्टी है। दिवाली पर पटाखे जलाने की अनुमति छीन ली गई और इस वजह से हमें बिना पटाखों के दिवाली मनानी पड़ी। अब वे चाहते हैं कि भारत के लोग छठ पूजा न करें। इसलिए उन्होंने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी 2025 तक यमुना को इस तरह साफ करने जा रहे थे कि उसमें डुबकी लगाना संभव हो जाता। डुबकी लगाना तो दूर, उसके पास जाना भी संभव नहीं है।"

बता दें कि, दिल्ली में छठ पर्व मनाने के लिए आर्टिफिशियल घाट की व्यवस्था की गई है। यहां आकर लोग छठ की पूजा कर सकते हैं। यमुना नदी के बढे हुए प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने यहां लोगों के आने - जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। नदी का जल इतना प्रदूषित हो गया है कि, लोगों को स्वास्थ समस्या हो सकती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी प्रदूषण का स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यमुना में छठ पूजा की इजाजत देने से इंकार कर दिया था।

Similar Posts