< Back
नई दिल्ली
Khel Ratna And Arjuna Awards

Khel Ratna And Arjuna Awards

नई दिल्ली

Khel Ratna: चेस वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश, शूटर मनु भाकर और अन्य चार खिलाड़ियों को मिला प्रतिष्ठित खेल रत्न...

Rashmi Dubey
|
17 Jan 2025 1:06 PM IST

Khel Ratna And Arjuna Awards : 17 जनवरी (शुक्रवार) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में भारतीय खेल जगत के चार प्रमुख खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निशानेबाज मनु भाकर और चेस के वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश को 2024 का ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा

राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही, अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम), राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित और लाइफटाइम कैटेगरी), मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी, के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

मुरलीकांत पेटकर: भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, जिन्होंने 1972 पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में गोल्ड जीता, उन्हें अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) से नवाजा गया।

मनु भाकर: 22 वर्षीय निशानेबाज ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन्स और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं।

डी. गुकेश: 18 वर्षीय चेस चैम्पियन, जिन्होंने चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में शतरंज का विश्व चैम्पियन बनने का रिकॉर्ड कायम किया।

हरमनप्रीत सिंह: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान, जो टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।

प्रवीण कुमार: पैरा-एथलीट जिन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की हाई जंप-T64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा।

इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले 32 एथलीटों में से 17 पैरा-एथलीट थे, जो इस सम्मान को प्राप्त करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

क्रिकेट को नहीं मिला कोई पुरस्कार

हालांकि, इस साल के खेल रत्न और ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारों में क्रिकेट के किसी खिलाड़ी का नाम नहीं था, जो एक हैरान करने वाली बात रही। इसके साथ ही, कोच की श्रेणी में भी क्रिकेट से जुड़े किसी शख्स का नाम शामिल नहीं किया गया।

खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 25 लाख रुपये नकद, एक मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलते हैं, जबकि अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये नकद, अर्जुन की मूर्ति और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

Similar Posts