< Back
नई दिल्ली
2025 से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया, लोकसभा सीटों के परिसीमन पर भी होगा फैसला

2025 से शुरू होगी जनगणना

नई दिल्ली

Census: 2025 से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया, लोकसभा सीटों के परिसीमन पर भी होगा फैसला

Gurjeet Kaur
|
28 Oct 2024 10:48 AM IST

Census : नई दिल्ली। चार साल की देरी के बाद जनगणना की प्रक्रिया अगले साल यानी 2025 से शुरू होगी। जनगणना की प्रक्रिया 2026 तक पूरी भी कर ली जाएगी। भारत में हर दस साल में जनगणना होती है। 2021 में जनगणना होनी थी लेकिन COVID-19 ​​​​-19 महामारी के कारण नहीं हो पाई। अब जनगणना 2025 से शुरू होगी और 2026 तक इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार, जनगणना की साइकिल भी बदलेगी। हर 10 साल में होने वाली जनगणना अब 2035 में होगी। सूत्रों ने बताया कि, जनगणना पूरी होने के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन भी होगा। परिसीमन प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है। जाति जनगणना पर फैसला नहीं लिया गया है। इसकी मांग कई विपक्षी दलों ने की है।

जनगणना में धर्म और वर्ग को ध्यान में रखा जाता है लेकिन इस बार लोगों से यह भी पूछा जा सकता है कि वे किस संप्रदाय को मानते हैं। बता दें कि, वर्तमान में भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के रूप में कार्यरत मृत्युंजय कुमार नारायण की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसे जनगणना प्रक्रिया के शुरू होने का संकेत माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त में संकेत दिया था कि, जनगणना उचित समय पर कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक बार निर्णय हो जाने के बाद कार्यप्रणाली के बारे में घोषणा की जाएगी। पिछली जनगणना में भारत की जनसंख्या 121 करोड़ से अधिक बताई गई थी।

जनगणना को लेकर सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यकाल को बढ़ाये जाने से ऐसा माना जा रहा है कि, 2025 में ही जनगणना शुरू की जाएगी।

Similar Posts