< Back
नई दिल्ली
एक देश - एक चुनाव को कैबिनेट की मंजूरी, इसी सत्र में बिल लाने की तैयारी
नई दिल्ली

One Nation One Election: एक देश - एक चुनाव को कैबिनेट की मंजूरी, इसी सत्र में बिल लाने की तैयारी

Gurjeet Kaur
|
12 Dec 2024 2:34 PM IST

नई दिल्ली। कैबिनेट ने एक देश एक चुनाव बिल को मंज़ूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार इसी सत्र में बिल रखा जा सकता है। भाजपा ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 13 और 14 दिसंबर, 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। माना जा रहा है कि, दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। ये विधायी कार्य एक देश एक चुनाव बिल से संबंधित है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने ‘एक देश एक चुनाव’ पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी थी। इस बात की जानकारी कमेटी के सदस्य व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी थी।

One Nation One Election Swadesh Explainer : वन नेशन वन इलेक्शन पर कोविंद समिति की रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार 18 सितंबर को मंजूरी दे दी है। अब शीतकालीन सत्र में यह बिल पेश किया जाएगा। वन नेशन वन इलेक्शन को पीएम मोदी के इसी कार्यकाल में लागू करने की बात कही जा रही है। एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा था कि एक राष्ट्र एक चुनाव हम इसी कार्यकाल में लागू करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (former President Ram Nath Kovind) की अध्यक्षता वाली समिति ने मार्च 2024 में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में साल 2029 में सभी चुनाव एक साथ कराए जाने के लिए सिफारिश की गई है। आइए जानते हैं क्या है वन नेशन वन इलेक्शन और विपक्ष क्यों कर रहा इसका विरोध...।

पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए क्लिक करें

Similar Posts