< Back
नई दिल्ली
क्या किसानों को मोदी 3.0 देगी बड़ी सौगात, पीएम किसान निधि की बढ़ सकती है राशि

Budget 2025 : क्या किसानों को मोदी 3.0 देगी बड़ी सौगात

नई दिल्ली

Budget 2025: क्या किसानों को मोदी 3.0 देगी बड़ी सौगात, पीएम किसान निधि की बढ़ सकती है राशि

Gurjeet Kaur
|
24 Jan 2025 11:51 AM IST

Budget 2025 : नई दिल्ली। 1 फरवरी 2025 को मोदी 3.0 अपना बजट पेश करेगी। हर बार की तरह इस बार भी बजट से लोगों को काफी उम्मीद है। कृषि प्रधान देश होने के नाते भारत में कृषि क्षेत्र की अपनी अपेक्षाएं हैं। माना जा रहा है कि, इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसानों को बड़ी सौगात दे सकती हैं। संभवतः पीएम किसान निधि की राशि कुछ बढ़ाई जा सकती है। इसके आलावा वित्त मंत्री कृषि मंत्रालय का एलोकेशन भी बढ़ा सकती हैं।

फ़िलहाल किसानों को पीएम किसान निधि के तहत 6 हजार रुपए मिल रहे हैं। इस राशि को दस हजार रुपए तक किया जा सकता है। हालांकि सरकार के इस कदम से वित्तीय बोझ बढ़ सकता है लेकिन किसानों को आर्थिक सहायता कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुद्रण किया जा सकता है।

10 से 15 प्रतिशत बढ़ेगा कृषि मंत्रालय का एलोकेशन :

किसानों और कृषि क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं के मद्देनजर इस बार वित्त मंत्री निटरमाला सीतारमण कृषि मंत्रालय का बजट एलोकेशन बढ़ा सकती हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, वित्त मंत्री 10 से 15 प्रतिशत तक अधिक बजट एलोकेट कर सकती हैं।

पिछले बजट में कृषि मंत्रालय को 1.52 लाख करोड़ रुपए आबंटित किए गए थे। इस बार उन्नत किस्म के बीज से लेकर भण्डारण और कृषि क्षेत्र की मूलभूत संरंचना को और विकसित करने के लिए बजट बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस बार कृषि मंत्रालय को 1.75 लाख करोड़ रुपए आबंटित हो सकते हैं।

क्या है पीएम किसान योजना :

बता दें कि, यह योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी। इसके तहत केंद्र सरकार किसानों को एक साल में 6 हजार रुपए की तीन किश्त देती है। किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना का लाभ छोटे और सीमान्त किसानों को अधिक होता है।

Similar Posts