< Back
नई दिल्ली
BJP

BJP 

नई दिल्ली

Delhi CM: दिल्ली का सीएम चुनने के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, कल होगा शपथग्रहण समारोह

Gurjeet Kaur
|
19 Feb 2025 1:54 PM IST

Delhi CM Swearing-In Ceremony : नई दिल्ली। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के सीएम का शपथग्रहण समारोह तय किया गया है। संभवतः आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बारे में विशेष सीपी कानून एवं व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने कहा है कि, "सभी तैयारियां की जा रही हैं और कल सुबह तक सब कुछ दुरुस्त हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, इसलिए हम न केवल आम लोगों के लिए बल्कि समारोह में शामिल होने वाले वीआईपी लोगों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। हमने पूरे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को तैनात कर दिया है, जिसकी मदद दूसरे जिलों के एडिशनल डीसीपी करेंगे। हमारे पास कानून एवं व्यवस्था में डीसीपी स्तर के करीब 15 अधिकारी हैं, इसके अलावा अन्य अधिकारी भी हैं।"

दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्रैफिक व्यवस्था पर डीसीपी ट्रैफिक सौरभ चंद्रा ने कहा, "दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक व्यवस्था की है। हमने अपने ट्विटर हैंडल और अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। हमने शहर में किए गए डायवर्जन के बारे में जानकारी जारी की है।"

Related Tags :
Similar Posts