< Back
नई दिल्ली
बजट 2025 से पहले बड़ी राहत, गैस सिलेंडर हो गया सस्ता
नई दिल्ली

LPG Cylinder Price: बजट 2025 से पहले बड़ी राहत, गैस सिलेंडर हो गया सस्ता

Gurjeet Kaur
|
1 Feb 2025 7:59 AM IST

LPG Cylinder Price : बजट 2025-26 से पहले 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 7 रुपये घटाकर 1,797 रुपये किया गया है। इसे बजट से पहले लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 फरवरी को एलपीजी की नई दरें जारी की हैं। गौरतलब है कि, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर को सात रुपए सस्ता किए जाने से पहले दिल्ली में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 1804 रुपए का बिक रहा था। नई दरों के बाद यह सिलेंडर 1,797 रुपये का हो गया है। इस साल दूसरी बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है। इसके पहले 1 जनवरी को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 14 से 15 रुपए की कटौती की थी।

घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर :

एक ओर जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कुछ समय से सिलेंडर के दाम स्थिर हो गए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त 2024 से स्थिर है।

Similar Posts