< Back
नई दिल्ली
राजनीति में डेब्यू करने जा रहे हैं अवध ओझा, इस पार्टी की लेंगे सदस्यता, चुनाव भी लड़ेंगे!

राजनीति में डेब्यू करने जा रहे हैं अवध ओझा

नई दिल्ली

Awadh Ojha: राजनीति में डेब्यू करने जा रहे हैं अवध ओझा, इस पार्टी की लेंगे सदस्यता, चुनाव भी लड़ेंगे!

Gurjeet Kaur
|
2 Dec 2024 10:09 AM IST

Awadh Ojha : नई दिल्ली। मोटिवेशनल स्पीकर कहे जाने वाले अवध ओझा राजनीति में डेब्यू करने वाले हैं। बताया जाए रहा है कि, वे लोकसभा का चुनाव भी लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा द्वारा टिकट न दिए जाने पर वे ऐसा नहीं कर पाए। अब जानकारी सामने आई है कि, उन्हें आम आदमी पार्टी बड़ा मौका देने वाली है। जल्द ही अवध ओझा आप में शामिल हो जाएंगे। माना जा रहा है कि, वे विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

अवध ओझा उत्तरप्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग देने के अलावा वे मोटिवेशन स्पीकर का काम भी करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर हैं। बहरहाल अवध ओझा ने अब तक पार्टी ज्वाइन करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। आप में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है।

बताया जा रहा है कि, आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवध ओझा को पार्टी में शामिल करने का ऐलान करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

Similar Posts