< Back
नई दिल्ली
अनुराग ठाकुर ने AAP सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र, पूछा- यमुना में कब लगाओगे डुबकी
नई दिल्ली

Delhi News: अनुराग ठाकुर ने AAP सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र, पूछा- यमुना में कब लगाओगे डुबकी

Deeksha Mehra
|
23 Dec 2024 12:53 PM IST

BJP issued Chargesheet Against AAP Government : दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आप आकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया है। इस दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और अन्य पार्टी नेता मौजूद थे। सांसद अनुराग ठाकुर ने इस दौरान अरविन्द केरजीवाल से पूछा कि, आपने दिल्ली की जनता से युमना में डुबकी लगाने का वादा किया था , तो आप कब डुबकी लगाएंगे?

सांसद अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल से पूछे सवाल

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, आप सरकार ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह इतनी बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है... मुझे याद है, 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे, यानी 2025 के चुनाव से पहले। केजरीवाल जी, 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए केवल 10 दिन बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई? क्या यमुना साफ हो गई है? कब लगाएंगे आप यमुना में डुबकी?

केजरीवाल ने अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, मैं दिल्ली भाजपा के अपने साथियों को भ्रष्ट दिल्ली सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने कोई वादे पूरे नहीं किए और दिल्लीवासी आज साफ हवा-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

इन कामों में दिल्ली नंबर वन

आप' के दावों और वादों पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हां कुछ कामों में दिल्ली जरूर नंबर वन हो गई है।

देश में सबसे महंगा पानी- दिल्ली नंबर वन।

दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी- दिल्ली नंबर वन।

देश के सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी मंत्री- दिल्ली नंबर वन।

देश में सबसे ज्यादा विधायक जेल में- दिल्ली नंबर वन।

देश में सबसे ज्यादा कचरा गली-गली में फेंकने में- दिल्ली नंबर वन।

देश में सबसे ऊंचा कचरे का पहाड़- दिल्ली नंबर वन।

देश में सबसे बड़ा शराब घोटाला- दिल्ली नंबर वन।

देश में सबसे निकम्मी सरकार- दिल्ली नंबर वन।

देश में सबसे महंगा मुख्यमंत्री आवास- दिल्ली नंबर वन।

देश में गरीबों का हक मारने में- दिल्ली नंबर वन।

Similar Posts