< Back
नई दिल्ली
DUSU Election : दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में ABVP ने फहराया परचम, 3 सीटों पर दर्ज की जीत
नई दिल्ली

DUSU Election : दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में ABVP ने फहराया परचम, 3 सीटों पर दर्ज की जीत

स्वदेश डेस्क
|
23 Sept 2023 6:36 PM IST

कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की

नईदिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को तीन सीटों पर जीत मिली है। छात्र संघ के चार पदों के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी ने विजय प्राप्त की है। वहीं उनकी मुख्य प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।


दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के इन पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। कोविड महामारी के चलते पिछले तीन वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए थे। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजे इस प्रकार हैं - अध्यक्ष - तुषार डेढा (एबीवीपी), उपाध्यक्ष - अभी दहिया (एनएसयूआई), सचिव - अपराजिता (एबीवीपी), संयुक्त-सचिव - सचिन बैंसला (एबीवीपी)।


Similar Posts