< Back
नई दिल्ली
पूर्व थल सेना अध्यक्ष मनोज नरवणे के ट्वीट से पाकिस्तान की बढ़ सकती है टेंशन
नई दिल्ली

अभी पिक्चर बाकी है: पूर्व थल सेना अध्यक्ष मनोज नरवणे के ट्वीट से पाकिस्तान की बढ़ सकती है टेंशन

Gurjeet Kaur
|
7 May 2025 11:39 AM IST

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद पूर्व थल सेना अध्यक्ष मनोज नरवणे ने कहा है कि, 'अभी पिक्चर बाकी है।' उनका यह ट्वीट भारत द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के बाद आया है, जिसमें पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारत द्वारा किया गया ऑपरेशन सिन्दूर पहलगाम हमले का जवाब है।

बता दें कि, ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी कैंप भारतीय सेना ने ध्वस्त किए हैं। इन आतंकी ठिकानों का उपयोग भारत विरोधी गतिविधि को अंजाम देने के लिए किया जाता था।

भारत द्वारा इन जगह पर की गई एयर स्ट्राइक :

1- मरकज सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर : ये जैश ए मोहम्मद का हेडक्वार्टर था। शीर्ष आतंकी यहां आते थे।

2- सरजल कैंप, सियालकोट : अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 6 किलोमीटर दूर है। मार्च 2025 में कश्मीर के चार जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादी यहीं ट्रेंड हुए थे।

3- महमूना जोया कैंप, सियालकोट : हिजबुल का ये कैंप कठुआ में एक्टिव था। पठानकोट एयरबेस पर इसी कैंप से हमला किया गया था।

4- मरकज तैयबा कैंप, कोटली : मुंबई आतंकी हमले के आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे। अजमल कसाब, डेविड हेडली भी।

5- सवाई नाला, मुजफ्फराबाद : पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली। पुंछ में 2023 में श्रद्धालुओं पर हुए हमले के आतंकी यहीं ट्रेंड हुए थे।

6- मरकज अहले हदीस, बरनाला

7- मरकज अब्बास, कोटली

8- मस्कर राहिल शाहिद, कोटली

9- सैयद बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद

Similar Posts