< Back
Lead Story
दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आप विधायकों ने फाड़ी किसान बिल की कॉपी
Lead Story

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आप विधायकों ने फाड़ी किसान बिल की कॉपी

स्वदेश डेस्क
|
17 Dec 2020 4:30 PM IST

नईदिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आज गुरूवार को बुलाये गए एक दिन विशेष सत्र में कृषि कानून को लेकर जमकर बहस हुई। इसी दौरान आप विधायक सोमनाथ भारती और महेंद्र गोयल ने कृषि कानून की कॉपियां फाड़ दी। सत्र की शुरुआत होने पर मंत्री कैलाश गहलोत ने एक संकल्प पत्र पेश किया, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की बात कही गई। इसके बाद हर वक्ता को बोलने के लिए पांच-पांच मिनट का वक्त दिया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने कहा कि कृषि कानून को निरस्त करते हुए इसकी कॉपी को फाड़कर फेंक देना चाहिए। इतना बोलते हुए उन्होंने सदन में केंद्रीय कृषि कानूनों की प्रति को फाड़ दिया। कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम तीनों कानूनों का विरोध करते हैं और केजरीवाल सरकार किसानों के इस संघर्ष में हर प्रकार से उनके साथ खड़ी है।विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक कृषि कानूनों का विरोध करते नजर आए। सदन में किसानों के समर्थन में नारेबाजी भी हुई। आप विधायक महेंद्र गोयल ने 'जय जवान-जय किसान' का नारा लगाते हुए किसानों का समर्थन किया।


Similar Posts