< Back
छत्तीसगढ़
Naxalites set fire to Jio tower in Bijapur

Naxalites set fire to Jio tower in Bijapur

छत्तीसगढ़

CG News: बीजापुर में नक्सलियों ने जियो टावर में लगाई आग, मौके पर मिला नोट

Deeksha Mehra
|
2 Dec 2024 11:45 AM IST

Naxalites set Fire to Jio Tower in Bijapur : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने जियो टावर में आग लगा दी है। यह घटना बीजापुर के तोयनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरमेड इलाके की है। बता दें कि, यहां गांववासियों के लिए संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह टावर स्कूलपारा के पास USOF योजना के तहत जिओ मोबाइल टावर लगाया था।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के मोरमेड में रविवार देर रात नक्सलियों ने जिओ मोबाईल टावर में आग लगा दी है। आगजनी से टावर में लगे उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि, घटनास्थल पर पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नाम का पम्पलेट मिला है। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षाबल के जवानों का कहना है कि, प्रदेश में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। जिसकी वजह से वे ऐसी सब घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

जियो टीम की तरफ से तोयनार थाना में इस बारे में आवेदन देकर बताया गया है कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में सादे वेशभूषा में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा ग्राम मोरमेड में स्थापित जियो टावर में आगजनी हुई है। नक्सलियों के द्वारा की गई आगजनी से टावर में लगे उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तोयनार थाना में सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


Similar Posts