< Back
छत्तीसगढ़
IED blast

IED blast  

छत्तीसगढ़

Narayanpur IED Blast: नारायणपुर में विकास कार्य से बौखलाए नक्सली , प्लांट किए आईईडी बम; दो जवान घायल

Deeksha Mehra
|
20 Dec 2024 12:17 PM IST

Two Soldiers Injured in Narayanpur IED Blast : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में दो जवान आ गए हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सली यहां हो रहे विकास कार्यों से बौखलाएं हुए है, इसलिए यहां IED बम प्लांट किये थे। फिलहाल घायल जवानों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना कोहकमेटा थाना के तोके गांव की है। यहां सड़क निर्माण किया जा रहा था, जिसके चलते जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। यहीं नक्सलियों ने आईईडी बम प्लांट किये थे, जिसकी चपेट में दोनों जवान आ गए। नारायणपुर जिले के एसपी प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि घायल जवानों को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि, पुलिस ने हाल ही में नक्सलियों के गढ़ कच्चापाल में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किया है। अब उस पूरे इलाके को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। यहां पहले से ही नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखी थी, शुक्रवार को जब कैंप के जवान सड़क निर्माण की सुरक्षा के लिए निकले हुए थे। जवानों का पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिसके बाद जोर का धमाका हुआ। जिसमें 2 जवान जख्मी हो गए हैं।


Similar Posts