< Back
छत्तीसगढ़
IED blast

IED blast  

छत्तीसगढ़

Narayanpur IED Blast: नारायणपुर में नक्सलियों आईईडी ब्लास्ट, BSF के दो जवान घायल

Deeksha Mehra
|
17 Jan 2025 2:24 PM IST

Narayanpur IED Blast : छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित नारायणपुर में नक्सलियों ने फिरआईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए मुख्यालय लाया जा रहा है। यह पूरी घटना गारपा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, जवान रोड ओपनिंग पार्टी में शामिल थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल नारायणपुर जिले के गारपा से शुक्रवार की सुबह जवानों की रोड ओपनिंग पार्टी निकली हुई थी। इस इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी प्लांट कर रखा था। जैसे ही आईईडी पर जवान का पैर आया और जवान आगे बढ़ा वैसे ही तुरंत जोरदार ब्लास्ट हो गया।

इस ब्लास्ट की चपेट में बीएसएफ के दो जवान आ गए। दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि आईईडी ब्लास्ट होने से दो जवान घायल हुए हैं।इस बारे में ज्यादा जानकारी थोड़ी देर के बाद दी जाएगी।

बता दें कि, बस्तर के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। बौखलाए नक्सली बस्तर के इलाकों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाकर रखे हैं। गुरुवार को बीजापुर जिले में भी नक्सलियों की लगाई आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए हैं। हालांकि इस इलाके में हुई मुठभेड़ में जवानों ने करीब दर्जनभर नक्सलियों को मार गिराया है।


Similar Posts