< Back
छत्तीसगढ़
25 लाख के इनामी नक्सली छोटू खैरवार की हत्या

25 लाख के इनामी नक्सली छोटू खैरवार की हत्या

छत्तीसगढ़

CG NEWS: 25 लाख के इनामी नक्सली छोटू खैरवार की हत्या, कई नक्सली हमलों को दिया था अंजाम

Deeksha Mehra
|
28 Nov 2024 2:11 PM IST

Naxalite Chhotu Khairwar Killed : छत्तीसगढ़। झारखंड और छत्तीसगढ़ के बड़े नक्सली माने जाने वाले छोटू खैरवार की हत्या कर दी गई है। हार्डकोर नक्सली छोटू खैरवार उर्फ़ सुजीत उर्फ बिरजू सिंह उर्फ छोटे सिंह कई नक्सली हमलों में शामिल रहा है। बताया जा रहा है कि, आपसी विवाद के बाद उसके साथियों ने उसे गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार, इनामी नक्सली छोटू खैरवार का शव झारखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमगांव जंगल से बरामद किया है। बताया जा रहा कि माओवादियों के आपसी विवाद में कुख्यात नक्सली छोटू खैरवार की हत्या हुई है।

डीआईजी वाई एस रमेश ने की पुष्टि

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपसी रंजिश का समझौता करने के लिए माओवादी नक्सली भीमपाव जंगल में जमा हुए थे। समझौते के दौरान ही सभी माओवादी एक दूसरे से भिड़ गए। इसी बीच एक माओवादी ने गोली चलाई, जो छोटू खरवार को लगी। घटना के बाद छोटू खरवार के शव को छोड़कर सभी लोग जंगल से फरार हो गए। पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने पुष्टि करते हुए कहा कि जंगल में उनको एक बॉडी मिली जो छोटू खरवार की है।

कोयल-शंख जोन का इंचार्ज था छोटू खरवार

छोटू खरवार जो छिपादोहर इलाके का रहने वाला था। वह माओवादियों के कोयल-शंख जोन का इंचार्ज था। छोटू खरवार का नाम टेरर फंडिग के मामले से भी जुड़ चुका है। जिसमें छोटू खरवार और उसकी पत्नी का नाम शामिल था। 2018 में NIA ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला 21 दिसंबर 2016 में शुरू हुआ जब लातेहार के बालूमाथ थाने की पुलिस ने एक शख्स को 3 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। चंदन ने पुलिस को बताया था कि ये रकम छोटू खरवार की थी।


Similar Posts