< Back
अन्य
गोराई बीच पर सात टुकड़ों में मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
अन्य

मुंबई: गोराई बीच पर सात टुकड़ों में मिला शव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Deeksha Mehra
|
11 Nov 2024 3:05 PM IST

Dead Body found at Gorai Beach : मुंबई। गोराई बीच पर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक प्लास्टिक बैग सात टुकड़ों में अज्ञात शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस के महकमे में हड़कंप मच गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सूचना पाकर मुंबई पुलिस ने शव के सड़े-गले टुकड़े को बरामद किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोराई पुलिस ने मुंबई के बाबरपाड़ा क्षेत्र में स्थित शेफाली गांव से शव को बरामद किया है। फिलहाल फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आस-पास के इलाकों में पूछताछ जारी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि बरामद किए गए शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मुंबई की गोराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शव को अलग-अलग हिस्सों में काटकर बोरियों के अंदर रखा हुआ था। फिलहाल इस मामले में मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस की तरफ से स्पेशल टीम का गठन किया गया है और इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के पुलिस स्टेशन से भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।

Similar Posts