< Back
मप्र उपचुनाव 2020
कमलनाथ मध्य प्रदेश को सिर्फ एक चरागाह मानते है : शिवराज सिंह
मप्र उपचुनाव 2020

कमलनाथ मध्य प्रदेश को सिर्फ एक चरागाह मानते है : शिवराज सिंह

स्वदेश डेस्क
|
23 Oct 2020 7:24 PM IST

भोपाल। प्रदेश में रिक्त 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी संग्राम जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा की वह मध्यप्रदेश को केवल एक चरागाह मानते है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा - 'कमलनाथ जी को बताना चाहिए कि उन्होंने 40 साल के संसदीय जीवन में मध्यप्रदेश के लिए आखिर क्या किया? कमलनाथ जी बड़े उद्योगपति हैं, लेकिन क्या एक भी उद्योग उन्होंने मध्यप्रदेश में लगाया? वे उद्योग कहीं और लगाते हैं, टैक्स कहीं और पटाते हैं। केवल राजनीति मध्यप्रदेश में करते हैं। कमलनाथ जी के लिए मध्यप्रदेश सिर्फ एक 'चारागाह' है। कमलनाथ जी मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश की जनता और राज्य की परंपराओं से अनभिज्ञ हैं। मध्यप्रदेश और उसकी जनता से उनको न पहले कभी लगाव रहा है और न आज है।'






Similar Posts