< Back
मप्र उपचुनाव 2020
ये चुनाव सत्य-असत्य और धर्म-अधर्म का चुनाव है : सचिन पायलट
मप्र उपचुनाव 2020

ये चुनाव सत्य-असत्य और धर्म-अधर्म का चुनाव है : सचिन पायलट

स्वदेश डेस्क
|
28 Oct 2020 7:25 PM IST

ग्वालियर। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने मप्र आये राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज डबरा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने ये सभा कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में की। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में ये उपचुनाव क्यों हो रहे है, कारण हम सभी जानते है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव सत्य असत्य और धर्म अधर्म का चुनाव है।

उन्होंने कहा की मप्र में किसानों के साथ धोखा हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता मिली थी लेकिन शिवराज सिंह जी पिछले दरवाजे से सत्ता में आ गए। उन्हें सरकार बनाने की चिंता है लेकिन किसानों की चिंता नहीं है। जिस तरह से सभाओं में भीड़ आ रही है, कार्यकर्ता मेहनत कर रहे है, उससे कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा की डबरा में हाथ का बटन इतनी ज़ोर से दबाना की मुझे उसकी आवाज़ जयपुर में सुनाई पड़े।

Similar Posts