< Back
मप्र उपचुनाव 2020
महिलाओं का मजाक उड़ाना कांग्रेस की संस्कृति में समाहित : लालसिंह आर्य
मप्र उपचुनाव 2020

महिलाओं का मजाक उड़ाना कांग्रेस की संस्कृति में समाहित : लालसिंह आर्य

स्वदेश डेस्क
|
21 Oct 2020 8:08 PM IST

राजगढ़।प्रचार के लिए राजगढ़ पहुंचे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होने मीडिया से चर्चा में कहा की दलित महिलाओं और गरीबों का मजाक उड़ना, कांग्रेस की संस्कृति,संस्कार और चरित्र में समाहित हो चुका है। वह महिलाओं का सम्मान भूलकर अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे है।

लालसिंह आर्य ने कहा की पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंच से पूर्व मंत्री इमरतीदेवी के बारे में आइटम शब्द का प्रयोग करते हुए मजाक उड़ाया, यह उनके संस्कार,संस्कृति और चरित्र को परिलक्षित करता है। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने टंच माल, किसान नेता दिनेश गुर्जर ने भूखा-नंगा और पूर्व मंत्री पीसी.शर्मा ने महिला मंत्री के लिए पूतना शब्द का प्रयोग किया, जो महिला, गरीबी और दलितों का अपमान करना है। सार्वजनिक रुप से अपशब्दों का उपयोेग करने के बाद भी माफी मांगने को तैयार नही है, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वयं उनकी टिप्पणी को अशोभनीय कह चुके है। कांग्रेस पार्टी के संस्कार में ही यह सब समाहित हो चुका है।



Similar Posts