< Back
मप्र उपचुनाव 2020
पूर्व विधायक प्रमिला सिंह की हुई घर वापसी, सीएम ने दिलाई सदस्यता
मप्र उपचुनाव 2020

पूर्व विधायक प्रमिला सिंह की हुई घर वापसी, सीएम ने दिलाई सदस्यता

स्वदेश डेस्क
|
28 Oct 2020 4:44 PM IST

अनूपपुर। प्रदेश में उपचुनाव से पहले दल -बदल का दौर लगातार जारी है। अम्बाह से पूरव विधायक बंशीलाल जाटव के बाद जैतपुर से पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने भी घर वापसी की है। पिछले चुनाव में भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुई प्रमिला सिंह ने आज भाजपा की पुनः सदस्यता ली। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

बता दें की साल 2018 में टिकट ना मिलने से नाराज होकर प्रमिला ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद कांग्रेस के टिकट पर शहडोल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हिमान्द्री सिंह ने उन्हें चार लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।








Similar Posts