< Back
मप्र उपचुनाव 2020
कमलनाथ ने ग्वालियर-चंबल की जनता को गुमराह कर सरकार चलाई : वीडी शर्मा
मप्र उपचुनाव 2020

कमलनाथ ने ग्वालियर-चंबल की जनता को गुमराह कर सरकार चलाई : वीडी शर्मा

स्वदेश डेस्क
|
31 Oct 2020 8:05 PM IST

मुरैना। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार के क्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज सुमावली, अंबाह, ग्वालियर पूर्व और डबरा विधानसभा में चुनाव प्रचार कर जनसभाओं को संबोधित किया।उन्होंने सुमावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एंदल सिंह कंषाना के समर्थन में जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस ने चुनाव के समय विकास का वादा किया था लेकिन विकास नहीं किया। यहां की जनता को धोखा देकर कमलनाथ ने सरकार चलाई।कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ग्वालियर -चंबल क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध करने का काम किया। इस गद्दारी का जवाब हमें 3 नवंबर को देना है। ये बातें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुमावली में जनसम्पर्क के दौरान कही।

उन्होंने कहा की ये चुनाव सिर्फ 28 सीटों का चुनाव नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का चुनाव है।इस चुनाव में मिली जीत और हार प्रदेश का भविष्य तय करेगी। शिवराज सरकार ने गरीब, किसान एवं गाँवो के लिए जनहितैषी योजनाएं शुरू की लेकिन कमलनाथ ने उन्हें बंद कर दिया। भाजपा ने हमेशा गरीबों की हितकारी योजना चलाई। समाज के हर वर्ग को लाभ मिलें इसकी चिंता शिवराज सरकार ने की। उन्होंने जनता से पहले से अधिक मत देकर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की है।




Similar Posts