< Back
मप्र उपचुनाव 2020
28 सीटों पर भाजपा का संकल्प पत्र जारी
मप्र उपचुनाव 2020

28 सीटों पर भाजपा का संकल्प पत्र जारी

स्वदेश डेस्क
|
28 Oct 2020 6:47 PM IST

ग्वालियर। उपचुनाव से 6 दिन पहले भाजपा ने सभी 28 विधानसभा सीटों पर आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अनूपपुर, सांची और बड़ा मलहरा में, वहीँ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अशोकनगर विधानसभा में संकल्प पत्र जारी किया। इसी प्रकार केंद्रीय, प्रदेश शासन के मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागणों ने अलग -लग विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प पत्र जारी किया।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर,पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व मंत्री माया सिंह,ने संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी उपस्थित रहे।

इन नेताओं ने किया जारी -

सुमावली एवं भांडेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने करेरा, पोहरी एवं सांवेर में, मेहगांव में लालसिंह आर्य, नेपानगर में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, डबरा में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, आगर में प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, बमौरी में राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह, मुंगावली में आलोक शर्मा, जौरा में पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, मुरैना में अभय चौधरी, हाटपिपल्या में पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, गोहद में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया, ब्यावरा में प्रदेश शासन के मंत्री भारतसिंह कुशवाह, बदनावर में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार,मांधाता में मंत्री कमल पटेल, दिमनी में मंत्री रामखिलावन पटेल, अंबाह में मंत्री रामकिशोर कांवरे ने जारी किया।




Similar Posts