< Back
मध्यप्रदेश
दिग्विजय सिंह पर वकील संजय श्रीवास्तव का पलटवार, मानहानि का नोटिस भेजा
मध्यप्रदेश

MP News: दिग्विजय सिंह पर वकील संजय श्रीवास्तव का पलटवार, मानहानि का नोटिस भेजा

Rashmi Dubey
|
28 Dec 2024 8:56 PM IST

Defamation Notice has been sent to former CM: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव ने भेजा है, जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह से 10 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय श्रीवास्तव और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही, उन्होंने सौरभ शर्मा से जुड़ने का भी दावा किया था। इन आरोपों के बाद, श्रीवास्तव ने अपनी छवि को हुए नुकसान का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है।

नोटिस में श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि उनका पेशेवर संबंध केवल गोविंद सिंह राजपूत से है, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें अन्य सार्वजनिक सेवकों और व्यक्तियों से जोड़कर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की। श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह से उनकी ओर से दिए गए सभी बयानों को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

अगर दिग्विजय सिंह 30 दिनों के भीतर माफी नहीं मांगते और मुआवजा नहीं देते, तो श्रीवास्तव ने चेतावनी दी है कि वे भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 354 और 356 के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे। इसके अलावा, वे दिग्विजय सिंह के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर करने और राज्यसभा की आचार समिति में औपचारिक शिकायत करने की योजना भी बना रहे हैं।

Similar Posts