< Back
मध्यप्रदेश
Bus overturns in Khargone

Bus overturns in Khargone

मध्यप्रदेश

BREAKING NEWS: खरगोन में पलटी बस, हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल

Deeksha Mehra
|
30 Nov 2024 2:40 PM IST

Bus overturns in Khargone : खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। फिलहाल बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर पलट गई। बस खरगोन से आलीराजपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि, बस के अंदर कुछ यात्री फंसे हुए है। अन्य यात्री उन्हें बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Similar Posts