< Back
मुरैना
उपचुनावों से पहले भाजपा नेता ने थामा कांग्रेस का दामन
मुरैना

उपचुनावों से पहले भाजपा नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

स्वदेश डेस्क
|
18 Jun 2020 5:04 PM IST

मुरैना। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर राजनीतिक उठापटक तेज होती जा रही है। दोनों ही दल एक दूसरे के बड़े नेताओं को अपनी ओर लाने का प्रयास कर रहें है। इसी क्रम में आज मुरैना से भजपा नेता अजब सिंह कुशवाह ने ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कुशवाह को आज पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। अजब सिंह कुछवाह को भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनावों में मुरैना जिले की सुमावली सीट से टिकट दिया था।उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी ऐंदल सिंह कंषाना ने हराया था।प्रदेश में पिछले दिनों हुए सियासी फेरबदल के बाद ऐंदल सिंह भी सिंधिया समर्थकों के साथ विधायकी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए है।

उनके इस्तीफा देने से यह सीट खाली हो गई है।जिस पर अब उपचुनाव होने है। उम्मीद लगाई जा रही है की कुशवाह को कांग्रेस से टिकट मिल सकता है। यदि ऐसा हुआ तो दोनों नेता पाला बदलकर उपचुनाव में दम भरते नजर आएंगे।


Similar Posts