< Back
मध्यप्रदेश
संसद में बोले विधायक रामेश्वर शर्मा

संसद में बोले विधायक रामेश्वर शर्मा

मध्यप्रदेश

MP Assembly Winter Session: सदन में बोले विधायक रामेश्वर शर्मा, मदरसों में गाना ही पड़ेगा राष्ट्रगान

Deeksha Mehra
|
16 Dec 2024 1:13 PM IST

MP Assembly Winter Session : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी है। इस दौरान हुजूर विधानसभा से BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदरसों में राष्ट्रगान गाने को लेकर कहा कि, राष्ट्रगान गाना चाहिए, और राष्ट्रगान गाना ही पड़ेगा।

क्या राष्ट्रगान गाना गलत है?

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) ने मदरसों मे राष्ट्रगान अनिवार्य करने पर कहा कि, राष्ट्रगान गाना चाहिए, राष्ट्रगान गाना ही पड़ेगा। मैं देश के बड़े मौलवियों से पूछना चाहता हूं कि, क्या राष्ट्रगान गाना गलत है? जैसे मादरे वतन बोलते हैं, धरती ही मेरी माता है बोलते हैं, मदरसों के लिए जमीन चाहिए, वजीफा चाहिए, इसलिए राष्ट्रगान गाना चाहिए।

विपक्ष ने किया वॉकआउट

प्रश्न काल समाप्त होने के बाद शून्य काल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने खाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने किसानों को खाद नहीं मिलने पर सरकार से जवाब मांगा। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों के लिए खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चर्चा के लिए विषय लगा हुआ है, समय आने पर चर्चा होगी। इसी बीच सदन के भीतर से विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया है।

बता दें कि, मध्य प्रदेश में लंबे समय से मदरसों में राष्ट्रगान और ध्वजारोहण अनिवार्य करने की मांग की जा रही है। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह यह मांग की थी।

इस पर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (Minister Rao Uday Pratap Singh) ने कहा था कि सराकर की ओर से हर सरकारी, प्राइवेट स्कूल में झंडा वंदन और जन-गण-मन होने का आदेश जारी किया गया था। यह आदेश छठवीं से 12वीं तक के स्कूलों के लिए था। किसी स्कूल या शिक्षण संस्थान में राष्ट्रगान और झंडा वंदन होने से कोई नहीं रोकता। यह प्रार्थना में शामिल होता है। इसके लिए अलग से कोई व्यवस्था की जरूरत नहीं है।


Similar Posts