< Back
छत्तीसगढ़
PHE विभाग के SDO ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में मेडिकल स्टूडेंट से रेप: PHE विभाग के SDO ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक किया दुष्कर्म

Deeksha Mehra
|
22 April 2025 12:40 PM IST

Medical Student Raped in Bilaspur : बिलपसुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PHE विभाग के SDO (सब डिवीजनल ऑफिसर) पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी SDO ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने की बात कहकर भरोसे में लिया और सात साल तक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी कहा कि, जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो मेरा अबॉर्शन कराया, अब दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि नमित कोसरिया नाम के युवक से उसकी दोस्ती साल 2018 में हुई थी। उस समय वह मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बाद में वह PHE विभाग में SDO बन गया और वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ है।

पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2019 में पहली बार नमित ने उसे अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा। मार्च 2023 में युवती गर्भवती हो गई तब आरोपी ने दवा देकर अबॉर्शन कराया और कोर्ट में पीड़िता शादी करने का वादा किया।

आरोपी नमित ने 3 मार्च को दूसरी लड़की से सगाई कर ली और 20 अप्रैल को उसकी शादी तय हुई। जब यह बात पीड़िता को यह जानकारी लगी, तो उसने सिविल लाइन थाने में रेप का केस दर्ज कराया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने नमित के घर, जांजगीर-चांपा स्थित दफ्तर और भिलाई में दबिश दी, लेकिन अब तक वह फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।


Similar Posts