< Back
छत्तीसगढ़
CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter 

छत्तीसगढ़

CG Naxal Encounter: गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी माओवादी ढेर , अब तक इन नक्सलियों की हुई पहचान

Deeksha Mehra
|
21 Jan 2025 11:57 AM IST

1 Crore Bounty Jairam alias Chalpati Killed : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। बता दें कि, सोमवार शाम को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों के शव मिले। कुछ की पहचान होना बाकी है।

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगल में हुई मुठभेड़ में कुछ मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। इसमें सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था।

नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। चलपति पर 1 करोड़ का इनाम था । मरने वालों में महिला नक्सली भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

जवानों ने बताया कि, नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि, बीते दिन सोमवार 20 जनवरी को हुई मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए E30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, एसओजी नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी।

2024 में 219 नक्सली हुए ढेर

16 जनवरी को सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में छत्तीसगढ़ में कुल 219 नक्सलियों को विभिन्न मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

सीएम साय ने की सराहना

गरियाबंद जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ में 16 नक्सलियों के मारे जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने जवानों की सराहना की है। सीएम साय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।

बता दें कि, 21 जनवरी की सुबह तक इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी, जो बढ़कर अब 16 हुई है। ताजे आंकड़ों के अनुसार यह संख्या बढ़कर अब 20 हो गई है। जवानों ने आशंका जताई है कि, सर्चिंग के दौरान और भी नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं। साल 2025 में अब तक 47 नक्सली मारे गए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Similar Posts