< Back
उत्तरप्रदेश
Kasganj Earthen Mound Collapsed

Kasganj Earthen Mound Collapsed 

उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश: कासगंज में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 4 महिलाओं की मौत

Deeksha Mehra
|
12 Nov 2024 11:29 AM IST

Kasganj Earthen Mound Collapsed : उत्तर प्रदेश। कासगंज में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मिटटी का टीला ढहने से चार महिलाओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है। जबकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुरा गांव में महिलाएं मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान मिटटी का बड़ा का टीला धस गया। इसके मलबे में महिलाएं दब गई। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।

फिलहाल मौके से चार महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि अन्य पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं, जिनमें से दो महिलाओं को रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, मिट्टी खोखली हो जाने के कारण धस गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल राहत कार्य चलाया जा रहा है। पुलिस को मलबे में और महिलाएं धसे होने की आशंका है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, रेस्क्यू टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया जा रहा है, लगभग सभी महिलाओं को निकाल लिया गया है। निकाली गई महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने एक बच्ची समेत चार महिलाओं को मृत घोषित किया है। फिलहाल टीम मौके पर तलाश कर रही है कि और कोई महिला दबी तो नहीं है।

Similar Posts