< Back
मध्यप्रदेश
Maihar Car Accident

Maihar Car Accident 

मध्यप्रदेश

Maihar Car Accident: मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Deeksha Mehra
|
26 Nov 2024 11:50 AM IST

Maihar Car Accident : मध्य प्रदेश। मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के सामने का शीशा तोड़कर सभी बॉडी को बाहर निकाला है।

जानकारी के मुताबिक, एनएच 30 पर मैहर की घुसडू नदी के पास सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 3- 4 बजे हुई दुर्घटना में बलेनो कार नंबर MP 35 CA 5631 पर सवार 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखविधान सिंह , दामोदर सिंह, शिवराज सिंह और अरविंद सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है सभी कटनी में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि, मृतक पन्ना जिले के देवेंद्रनगर के रहने वाले थे। शादी समारोह से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। फिलहाल, चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैहर लाया जा रहा है। वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है। परिजन के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बता दें कि, इससे पहले मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन से चार गंभीर रूप से घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसा कटनी मार्ग पर हुआ था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कलेक्टर (DM) एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें : MP Road Accident: दमोह में ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 की मौत 3 गंभीर

Similar Posts