< Back
महाकुंभ- 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं महामंडलेश्वर! महाकुंभ में लिया चौंकाने वाला फैसला, वीडियो वायरल...
महाकुंभ- 2025

Mahakumbh: बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं महामंडलेश्वर! महाकुंभ में लिया चौंकाने वाला फैसला, वीडियो वायरल...

Rashmi Dubey
|
24 Jan 2025 7:40 PM IST

महाकुभ 2025: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक नई धार्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की प्रतिष्ठित पदवी प्राप्त की है। शुक्रवार को प्रयागराज के पवित्र संगम तट पर पिंडदान करके उन्होंने अपने आध्यात्मिक जीवन की ओर कदम बढ़ाया। अब वह "यामाई ममता नंद गिरि" के नाम से जानी जाएंगी। बात दें उनके धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, सिर्फ उनका पट्टाभिषेक बाकी रह गया है। यह एक ऐतिहासिक पल है, जो उनके जीवन को एक नए अध्याय की शुरुआत दिखाता है।

आज सुबह 53 साल की ममता कुलकर्णी महाकुंभ में किन्नर अखाड़े पहुंचीं। यहां उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर गहन चर्चा हुई। इसके बाद किन्नर अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया, जिससे ममता कुलकर्णी के नए अध्याय की शुरुआत हुई।

अखाड़े ने बरती गोपनीयता

इसके बाद महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, ममता कुलकर्णी को लेकर अखिल भारतीय अखाड़े के अध्यक्ष रविंद्र पुरी से मिलने पहुंचीं। दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई, जिसमें किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी भी शामिल थे। बातचीत के बाद ममता को महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस पूरी प्रक्रिया में किन्नर अखाड़े ने ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर पूरी गोपनीयता बरती और इसे बेहद गंभीरता से किया।

ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में साध्वी के रूप में भाग लिया, इस दौरान उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने और गले में रुद्राक्ष की दो बड़ी मालाएं पहनीं। इसके अलावा, उन्होंने कंधे पर भगवा झोला भी लटकाया था, जो उनके नए रूप को और भी प्रकट कर रहा था।

ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ को बताया यादगार

ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ को एक बेहद यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यहां की भव्यता और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जब ममता किन्नर अखाड़े पहुंचीं, तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोग उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए बेताब हो गए।

Similar Posts