< Back
महाकुंभ- 2025
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 

महाकुंभ- 2025

Mahakumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर अब तक 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान, आज धर्म संसद का आवाहन

Gurjeet Kaur
|
27 Jan 2025 8:48 AM IST

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र डुबकी लगाई जा रही है। यूपी सूचना विभाग के अनुसार, आज (27 जनवरी) अब तक 46.64 लाख श्रद्धालुओं ने यहां डुबकी लगाई है। जानकारी के अनुसार 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। यह आंकड़ा सोमवार को 14 करोड़ पार कर सकता है।

बता दें कि, सोमवार को महाकुंभ में देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के नेतृत्व में धर्म संसद का आवाहन किया गया है। यह धर्म संसद दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह भी संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज आएंगे।

झारखंड के सोनू कुमार यादव कहते हैं कि, "मैं कल शाम यहां पहुंचा और रात यहीं रुका। रात में भी यहां काफी भीड़ थी। मैंने सुबह 4 बजे पवित्र स्नान किया।

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में देशभर की सांस्कृतिक विविधता का संगम देखने को मिल रहा है। मेला क्षेत्र में हर राज्य ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को अद्वितीय तरीके से प्रस्तुत किया है। ‘गुजरात पवेलियन’ और ‘छत्तीसगढ़ पवेलियन’ महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को राज्य की विविध सांस्कृतिक विरासत से अवगत करा रहे हैं।

महाकुम्भ में उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं :

विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 अपने संपूर्ण वैभव के साथ प्रारंभ हो चुका है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। ऐसे में महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने उत्तम प्रबंध किए हैं। मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ शहर में अतिरिक्त 6 हजार बेड आरक्षित किए हैं। बीते दिन महाकुम्भ में 1.74 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया था।

Similar Posts