< Back
देश
महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय चेतना और भारत की भव्यता के दर्शन, संसद में बोले PM मोदी
देश

दिल्ली: महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय चेतना और भारत की भव्यता के दर्शन, संसद में बोले PM मोदी

Deeksha Mehra
|
18 March 2025 12:29 PM IST

PM Modi Speech in Parliament on Maha Kumbh 2025 : नई दिल्ली। संसद बजट सत्र 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में हुए महाकुंभ 2025 की सफलता की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा, पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। ये जनता जनार्दन का, जनता के संकल्पों के लिए और जनता की श्रद्धा से प्रेरित महाकुंभ था। महाकुंभ में हमने राष्ट्रीय चेतना के जागरण के विराट दर्शन किए हैं। ये राष्ट्रीय चेतना नए संकल्पों के सिद्धि के लिए प्रेरित करती है।

भारत, यूपी और प्रयागराज के लोगों का धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, मैंने लाल किले से 'सबका साथ सबका विकास' के महत्व पर जोर दिया। महाकुंभ के रूप में पूरी दुनिया ने भारत की भव्यता देखी। महाकुंभ में हम एक राष्ट्रीय जागृति देख रहे हैं, जो नई उपलब्धियों की प्रेरणा देगी। इससे हमारी ताकत पर संदेह करने वालों को भी करारा जवाब मिला है। महाकुंभ की सफलता में कई लोगों ने योगदान दिया। मैं भारत, यूपी और प्रयागराज के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

सदन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम सभी ने यह सभी ने यह महसूस किया था कि देश अगले हजार वर्षों के लिए तैयार हो रहा है। इस बार महाकुंभ के आयोजन ने हम सभी के विचार को अर्पण किया। मानव जीवन के इतिहास में भी अनेक ऐसे मोड़ आते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बन जाते हैं। हमारे देश के इतिहास में भी ऐसे पल आए हैं, जिन्होंने देश को जागरूक कर दिया।

Similar Posts