< Back
अन्य
ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने  निकाला जुलुस
अन्य

ऑटो चालक के साथ मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलुस

स्वदेश डेस्क
|
16 Oct 2020 2:03 PM IST

जबलपुर। शहर में पिछले दिनों ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला सरगन बदमाश को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाश अभिषेक उर्फ गुड़ी महाराज का शहर के प्रमुख बाजारों से जुलुस निकला। पुलिस के अनुसार बदमाश अभिषेक जल्द ही नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने ऑटो चालक से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक दुबे को कल रात गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। वह यूपी के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था। आधारताल पुलिस ने आज सुबह आरोपी को पत्रवार्ता में बदमाश अभिषेक को मीडिया के सामने पेश किया। शहरवासियों के मन से उसका भय कम करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख बाजारों में जुलुस निकालकर घुमाया। इस दौरान हथकड़ी पहने हुए गुंडा अभिषेक लंगड़ाकर चल रहा था और 'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है' के नारे लगाता चल रहा था।

बता दें की बदमाश अभिषेक पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब बिक्री, मारपीट आदि के 14 प्रकरण पहले से चल रहे हैं। इससे पुलिस ने वारदात में शामिल उसके दो साथियों अक्षय शिवहरे और मनोज दुबे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक साथी चंदन सिंह अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Similar Posts