< Back
अन्य
हाथी का करंट लगाकर किया शिकार, तीनों शिकारी गिरफ्तार
अन्य

हाथी का करंट लगाकर किया शिकार, तीनों शिकारी गिरफ्तार

स्वदेश डेस्क
|
28 Nov 2020 4:15 PM IST

जबलपुर। जिले के वन क्षेत्र में बरगी में अपने दल से बिछड़े एक हाथी का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हठी के शव को देखकर उसकी मौत के विभिन्न कारणों पर विचार किया जा रहा था। लेकिन वन विभाग और पुलिस ने हाथी की मौत के रहस्य को सुलझा लिया है। तीन शिकारियों द्वारा हाथी दांत के लिए हठी की हत्या की बात सामने आई है। तीनों शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, मृत हाथी के साथी को खोजने के प्रयास जारी हैं।

जनकारी के अनुसार, कल सिवनी जिले से वनमंडल मंडला में घूमते हुए दो जंगली हाथी 24 नवम्बर की रात जबलपुर वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बरेला में आए थे। ये दोनों हाथी अपने साथियों से बिछुड़ गए थे। डीएफओ मंडला से इसकी सूचना मिलने पर डीएफओ जबलपुर अंजना सुचिता तिर्की ने अपने अमले को सतर्क कर दिया था और वनकर्मियों पर हाथियों की निगरानी के लिए निर्देशित किया था। वनकर्मियों की नजर से दोनों हाथी एक दिन गायब रहे। तीसरे दिन यह वन्यजीव वन परिक्षेत्र बरगी में नर्मदातट पर खिरहनी व जमतरा के जंगल में विचरण करते देखे गए। इसके बाद भी वन अमला लापरवाह बना रहा। गुरुवार की सुबह बरगी तहसील के मानेगांव से मोहास के बीच स्थित जंगल में एक हाथी का शव पाया गया।


Similar Posts