< Back
अन्य
प्रदेश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, इंदौर में मिले 55 नए संक्रमित
अन्य

प्रदेश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, इंदौर में मिले 55 नए संक्रमित

स्वदेश डेस्क
|
30 Dec 2021 5:59 PM IST

30 दिनों में मिले 703 मरीज, इंदौर सबसे आगे

भोपाल। प्रदेश में कोरोना का दायरा तेजी से फैलता जा रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 72 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 54 पूरी तरह वेक्सीनेटेड हैं। इंदौर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट जैसी स्थिति है और यहां सबसे ज्यादा 55 नए केस पाए गए हैं।

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 55 नए केस मिले हैं, जबकि इससे पहले पूरे सप्ताह में 57 नए केस सामने आए थे। एक दिन पहले यहां 32 केस आए थे। यानी इंदौर में एक दिन में ही रफ्तार दोगुनी हो गई, जबकि प्रदेश में चार दिन में कोरोना की रफ्तार दोगुनी हुई है। 26 दिसंबर को 30 केस आए थे। भोपाल में 7 मरीज मिले हैं। ग्वालियर में 4 मरीजों में 3 किशोर भी शामिल हैं। जबलपुर में 3 और उज्जैन, नीमच, खंडवा में 1-1 संक्रमित मिला है। फिलहाल प्रदेश के 22 जिलों में एक्टिव केस मौजूद हैं।

प्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक 9 मरीज मिले हैं। इसमें से 7 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 360 पर पहुंच गई है। इससे पहले 10 जुलाई को प्रदेश में 392 एक्टिव केस थे। प्रदेश में 30 दिनों में 703 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 334 और भोपाल में 218 शामिल हैं।

Similar Posts