< Back
अन्य
जबलपुर में चला मामा का बुलडोजर, सटोरिए के मकान को किया ध्वस्त
अन्य

जबलपुर में चला मामा का बुलडोजर, सटोरिए के मकान को किया ध्वस्त

स्वदेश डेस्क
|
1 Jun 2023 6:07 PM IST

खत्री लंबे समय से फरार है, जिसके खिलाफ शहर के कई थानों में दर्जनों अपराध दर्ज हैं।

जबलपुर/वेबडेस्क। गुंडों, माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री के मकान के अवैध हिस्से पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जबलपुर के कुख्यात सटोरिया दिलीप खत्री के घर पर गुरुवार को प्रशासन का बुल्डोजर चला। गुरुवार सुबह जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम दिलीप खत्री के मकान पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान का एक हिस्सा तोड़ दिया। सटोरिया दिलीप खत्री ने मकान को 20 फीट तक अवैध रूप से आगे बढ़ा रखा था। उसके मकान के ऊपर की मंजिल पर एक फिटनेस सेंटर भी था। खत्री लंबे समय से फरार है, जिसके खिलाफ शहर के कई थानों में दर्जनों अपराध दर्ज हैं।

Similar Posts