< Back
अन्य
मप्र के आगर-मालवा से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा हुए गिरफ्तार
अन्य

मप्र के आगर-मालवा से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा हुए गिरफ्तार

Swadesh Digital
|
14 Aug 2020 12:34 PM IST

भदोही। ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को आगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधायक के साथ उनके कुछ गुर्गों को भी हिरासत में लिया गया है। उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पुलिस के अधिकारी इसे लेकर कुछ भी बात करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने इनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।

हम आपको बता दें कि 73 के करीब मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने उनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। विजय मिश्रा 8 अगस्त से फरार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे पर एक रिश्तेदार ने ही मामला दर्ज करवाया था। विजय मिश्रा निषाद पार्टी से चुनाव जीते हैं।

Similar Posts