< Back
अन्य
पन्ना में किसान को मिला 17 कैरेट का हीरा, अनुमानित कीमत 30 लाख…
अन्य

पल भर में बदली किस्‍मत: पन्ना में किसान को मिला 17 कैरेट का हीरा, अनुमानित कीमत 30 लाख…

Swadesh Digital
|
17 Dec 2024 8:09 PM IST

पन्ना (नवस्वदेश)। हीरों की नगरी पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने मंगलवार को फिर एक किसान को मालामाल कर दिया। इस किसान और उसके 5 साथियों को खुदाई में 17 कैरेट 11 सेंट का हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 30 लाख रूपये बताई जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकरी के अनुसार पन्ना जिले की कृष्ण कल्याणपुर पटी खदान में किसान प्रकाश कुशवाहा और उनके 5 साथियों को खुदाई के दौरान 17 कैरेट 11 सेंट का बेशकीमती हीरा मिला है।

मेहनत लाई रंग

बताया जाता है कि कल्याणपुर पटी खदान में किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा और उनके साथियों ने इस हीरे को खोजा है। ये किसान मजदूर लंबे समय से खदान लेकर खुदाई के काम में जुटे हुए थे।

प्रकाश कुशवाहा ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हीरा उनकी और उनके साथियों की जिंदगी बदल देगी। किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा और उनके साथियों के लिए यह खोज एक नई शुरुआत है।

नीलामी के लिए जमा हुआ

किसान व उसके साथियों ने इस हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है। अब यह हीरा आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

Similar Posts